तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक में फंसी मासूम, गई जान
वाराणसी, जून 1 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। फूलपुर-खालिसपुर मार्ग पर आदि हिन्दू प्राथमिक विद्यालय (फूलपुर) के सामने रविवार शाम स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। आक्रोशित परिजन शव लेकर बाइक स्वामी के घर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। फूलपुर कस्बा निवासी जितेंद्र राजभर की सात वर्षीय पुत्री नित्या पटरी पर चल रही थी। शाम करीब चार बजे खालिसपुर की तरफ से एक युवक तेज गति से बाइक लेकर आ रहा था। पटरी पर चल रही मासूम को टक्कर मार दी। मासूम बाइक में फंस गई और करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक चालक की मौत लोगों के शोर मचाने पर बाइक की गति धीमी की। बच्ची को बाइक से अलग करने के बाद भाग निकला। आनन फानन में लोग बच्ची को चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.