लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- कुकुरा, संवाददाता। भीरा-मैलानी रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।भीरा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो संख्या यूपी 81 डी जेड /3831अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जंगल में खड़े पेड़ से जा भिड़ी। हादसा इतना तेज था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जुनैद पुत्र सफरुद्दीन, आमिर पुत्र असगर, अजमत और अल्ताफ पुत्र शकील अहमद निवासी अलीगढ़ बताए गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...