गोपालगंज, मई 20 -- गोपालगंज। जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी मस्जिद के समीप एनएच-27 पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान और अन्य घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मांझा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो तेज गति में थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क क...