बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम नेवाजपुर निवासी मंगरे राम व उनके भाई अजय कुमार 28 मई की शाम करीब 6:30 बजे बाइक से अपनी बहन के घर जा रहे थे। चैपुरवा गांव के पास पहुंचने पर बलरामपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों...