तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेंपो में मारी टक्कर, सात लोग घायल
जहानाबाद, मई 13 -- शादी समारोह से लौट रहे थे सभी यात्री, चालक वाहन लेकर फरार एक सप्ताह पूर्व भी इसी स्थान पर हुई थी जानलेवा दुर्घटना मेहंदिया निज, संवाददाता मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसाद बिगहा गांव स्थित मुख्य सोन कैनाल पथ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से टेंपो पर सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान गुड़िया देवी, यशोमती देवी, चिंता देवी, बलजीत राजवंशी, गोरख राजवंशी, कल्लू राजवंशी तथा श्रीकांत कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सभी लोग जाम्होंर हाथी खाप गांव से पटना में एक रिस्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रसाद बिगहा के समीप पीछे से तेज गति में आ रही स्कॉर्पियो ने टेंपो में जोरदार धक्का मार दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.