सीवान, अप्रैल 26 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। मुख्यालय बाजार में दुर्गा मंदिर के सामने एनएच-331 पर शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। दो गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर से कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि थाना क्षेत्र के मैरी मकसूस गांव के बैजनाथ ठाकुर सड़क के किनारे अपनी कार खड़ी कर फल खरीद रहे थे। इसी दौरान छपरा की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब दस फीट पीछे जाकर सतुई के ठेले से टकरा गई। यह भी पढ़ें- सुपौल: ट्रैक्टर में ऑटो ने पीछे से मारी टक्कर, तीन व्यक्ति घायल इससे सतुई का ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन, गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.