हरिद्वार, मार्च 24 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर पैदल चल रही महिला और उनकी भतीजी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नदीम अली निवासी सलेमपुर ने बताया कि उनकी पत्नी खुशनसीब, भतीजी शाइमा और कुछ बच्चे रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहे थे। सलेमपुर के पास खाले की पुलिया पर पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। दोनों को स्वामी भूमानंद अस्पताल रानीपुर ले जाया गया। लेकिन, इलाज के दौरान खुशनसीब की मौत हो गई, जबकि शाइमा की हालत गंभीर बनी हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.