लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। नगराम रोड पर टाइटेनियम ग्लास फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक सवार की मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल से कासिमपुर, निगोहां निवासी सुनील (30) नगराम रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने बुधवार शाम उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सुनील सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.