तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और पिकअप की भिड़ंत, छह घायल
बस्ती, अगस्त 1 -- बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी चौराहे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।गंभीर रूप से घायल लोगों की पहचान रविशंकर, बाकर हुसैन, उस्मान और बीरबल महतो के रूप में हुई है। इनमें घायल बिहार, संतकबीरनगर तथा रुधौली थाना क्षेत्र के कथक पुरवा के निवासी बताए गए हैं।सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.