दुमका, जनवरी 29 -- सरैयाहाट , प्रतिनिधि।सरैयाहाट थाना क्षेत्र के भलूआमोड़ -तालझारी सड़क मार्ग स्थित जियाजोर पानी टंकी के निकट एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर अचानक पलट गयी। हालांकि कोई हताहत की खबर नहीं है। उक्त स्कूल वैन में बच्चे नहीं थे, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। पलटे हुए उक्त वाहन से चालक को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन चालक काफी तेजी से स्कूल वैन को चला रहा था। जिसकारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। संयोग था कि उक्त वाहन में कोई बच्चे नहीं थे नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जानकारी के अनुसार, उक्त स्कूल वैन कोठिया स्थित डेफोडिल्सस पब्लिक स्कूल का है। बताया कि पब्लिक स्कूल में ऐसे कई वाहन चलते है जिसकी स्थिति जर्जर व जरूरी कागजात भी नहीं रहता है। संबंधित विभाग के पदाधिकारी भी ऐसे स्कूल वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.