तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत, स्कूल बस पर सप्ताहभर बाद मुकदमा
रामपुर, जुलाई 29 -- बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा बुजुर्ग निवासी सुखजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने बताया कि उनका भाई मनजीत सिंह 21 जुलाई को अपनी स्कूटी से भोजन कर अपनी बिजली की दुकान जा रहा था। इसी दौरान गोधी मार्ग पर स्कूली बच्चों से भरी जेके कान्वेंट पब्लिक स्कूल की एक तेज रफ्तार बस ने गलत दिशा में आकर स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बस चालक गुरबाज सिंह निवासी बरेली के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.