तेज रफ्तार स्कूटी बोलेरो से टकराई, युवक घायल
नैनीताल, जून 24 -- नैनीताल। मल्लीताल स्थित चीना बाबा तिराहे के पास बुधवार शाम एक स्कूटी बोलेरो से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। कोतवाल राजेंद्र रावत के अनुसार हल्द्वानी निवासी आयुष दोस्त पीयूष के साथ किराये की स्कूटी से नैनीताल घूमने आया था। शाम करीब साढ़े चार बजे अप्लायमेंट ऑफिस क्षेत्र में स्कूटी आगे चल रही बोलेरो से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठा पीयूष घायल हो गया। जिसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार स्कूटी बोलेरो से टकराई, युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.