जमशेदपुर, मई 23 -- मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-15 में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी पर नाबालिग लड़का और दो नाबालिग बच्चियां सवार थीं। घटना में तीनों को चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार, नाबालिग दोनों बच्चियों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को संभाला। घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने नाबालिगों को वाहन चलाने देने को लेकर परिजनों को फटकार लगाई। यह भी पढ़ें- नाबालिग को न थमाएं वाहन : दादा को मिली पोते की सजा लोगों का कहना था कि कम उम्र में बच्चों के हाथों में वाहन देना लगातार हादसों का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसस...