तेज रफ्तार स्कूटी खंभे से टकराई, तीन युवतियां गंभीर
अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- जलालपुर। अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर मैनपुर जाने वाले खड़ंजे के पास तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जाता है कि स्कूटी अकबरपुर से जलालपुर की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल नीचे से क्रैक हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी नगपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान तीनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सभी घायल युवतियां अकबरपुर की निवासी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.