हापुड़, मई 10 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक की लापरवाही के कारण प्रेमवती देवी मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज की कई छात्राएं घायल हो गईं। बताया गया है कि छात्राएं स्कूल से निकलकर सड़क किनारे अपने घरों की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आए एक अज्ञात स्कूटी चालक ने छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। टक्कर लगने से कुछ छात्राओं को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- कोचिंग से लौट रही छात्रा गंभीर रूप से घायल स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.