लखनऊ, अप्रैल 18 -- बख्शी का तालाब थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात सब्जी की ठेलिया लेकर घर जा रहे युवक को पीछे से तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी सवार मौके से भाग निकला। घटना को देखकर राहगीरों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। अस्ती गांव निवासी मोहम्मद यामीन (47) सब्जी का ठेला लगाता था। परिवार में पत्नी अनीसा और तीन बच्चे है। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद यामीन रोज की तरह गुरुवार देर रात सब्जी बेचकर घर जा रहा था। तभी मानपुर लाल गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि वह उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद स्कूटी सवार मौके से भाग निकला। घटना को देखक...