हमीरपुर, मार्च 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली के सिटी फॉरेस्ट के पास सवारियों से भरे ई-रिक्शे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मजदूर दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। जिनमें 15 वर्षीय किशोर को गंभीर चोटे आई हैं। एंबुलेंस में लादकर सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। मंगलवार की शाम करीब पौने सात बजे के आसपास बदनपुर गांव निवासी 19 वर्षीय हिमांशु ई-रिक्शा लेकर हमीरपुर आ रहा था। इस रिक्शे में बदनपुर गांव का 15 वर्षीय अंकुर पुत्र हरीशचंद्र और ब्रह्मा का डेरा निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार और इसकी 30 वर्षीय पत्नी भूरी सवार थी। दोनों नर्सरी में मजदूरी करने के बाद वापस अपने डेरा जा रहे थे। सिटी फॉरेस्ट के पास जैसे ही हिमांशु ने ई-रिक्शा रोककर सवारियां उतारीं वैसे ही कुरारा की ओर से आ रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.