धनबाद, जनवरी 14 -- झरिया। झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग पर बस्ताकोला राइज एरिया के समीप मंगलवार को सड़क किनारे खड़ा टोटो को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो सड़क से चार फीट नीचे जा गिरा। दुर्घटना के बाद आसपास के काफी संख्या में लोग जुट गए और किसी तरह टोटो को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद स्कार्पियो सवार को स्थानीय लोगों ने किसी तरह पकड़ लिया। स्कार्पियो चालक ने घायल टोटो चालक को धनबाद ले गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.