कटिहार, फरवरी 28 -- फलका।एक संवाददाता शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे -77 महेशपुर चौक समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक अठारह वर्षीय युवक को ठोकर मार दिया।जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक मो.अरसद (18)वर्ष महेशपुर चौक निवासी बताया जाता है। जख्मी को ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फलका लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीत हालत देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीण चालक को घंटों बंधक बनाकर मुआवजा की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर- टू रंजन कुमार सिंह,कोढ़ा सर्किल इंस्पेक्टर मो. साजिद आलम, फलका थानाध्यक्ष रवि कुमार राय एवं पोठिया पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.