तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गंगापार, मई 22 -- थाना क्षेत्र के मंसूराबाद बाजार में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार भगवतीपुर अहिरान निवासी 52 वर्षीय समर बहादुर यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद यादव बाइक से मंसूराबाद की ओर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे प्रयागराज की तरफ से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने मंसूराबाद बैंक के सामने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तभी उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.