मधुबनी, दिसम्बर 8 -- जयनगर। क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद का रविवार को प्रखंड के देवधा स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में जन आभार सह अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राम कुमार सिंह व संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेश झा ने किया। मंत्री ने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचनाओं का काम पूरा हो गया है। देश मे तेज रफ्तार से विकास करने वाला राज्य बन गया है बिहार। तेलंगना के बाद हमारे राज्य की जीडीपी बढ़ रही है। सामाजिक विकास में भी अग्रणी है बिहार।पर्यटन विभाग को रोजगारोन्मुखी बनाया जा रहा है। कहा कि मधुबनी जिले में 11 स्थलों का चयन पर्यटन विकास को किया गया है। इसमें खजौली विधान सभा के जयनगर व बासोपट्टी प्रखंड के धार्मिक व एतिहासिक स्थल भी शामिल हैं। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.