तेज रफ्तार से दौड़ रहा ऑटो पलटा, महिला की मौत, पांच घायल
फिरोजाबाद, जून 14 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार से दौड़ रहा सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने ऑटो को सीधाकर उसके नीचे फंसे महिला के शव और घायलों को बाहर निकाला। मृतका के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने घर ले गए। दोपहर तीन बजे एक ऑटो सिरसागंज से सवारी लेकर मैनपुरी की ओर जा रहा था। चालक तेज रफ्तार से ऑटो दौड़ा रहा था। उसी दौरान पीछे आ रहे ऑटो चालक ने उक्त ऑटो में कट मार दिया। आसपास के लोग और राहगीर मौके की ओर दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार से दौड़ रहा ऑटो पलटा, महिला की मौत, पांच घायल उन्होंने आनन-फानन में ऑटो को सीधा कर उसके नीचे फंसी सवारियों को बाहर निकाला। इस बीच मौका पाकर ऑटो चालक भाग गया।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.