धनबाद, जून 29 -- महुदा राजगंज फोरलेन मार्ग पर तारगा के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक दूसरी बाइक सवार को धक्का मार दिया। घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे में एक युवक को गंभीर चोट लगने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे का विवरण घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि तारगा पंचायत के माथाटांड़ निवासी तापस मुखर्जी अपनी बजाज बाइक लेकर कतरास से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक खराब हो जाने के कारण वे बाइक धकेलकर अपने घर ले जा रहे थे। इसी बीच निरसा निवासी पंकज मंडल अपनी पल्सर एनएस बाइक से बोकारो जाने के क्रम में पम्प मैं विट्रोल लेने के लिए विपरीत दिशा से तारगा स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि पल्सर बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।

दुर्घटना का परिणाम इस दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गय...