तेज रफ्तार सफारी पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच गंभीर
लोहरदगा, मई 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि छह लोग घायल हो गए। सदर थाना क्षेत्र के एसपी कोठी के समीप शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार सफारी अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में खलारी थाना क्षेत्र के जेहली टांड़ निवासी प्रदीप सिंह के पुत्र 20 वर्षीय कुश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार पांच अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में लाल सम्राट नाथ शाहदेव, लाल विराट नाथ शाहदेव, विकेश सिंह, विपेश्वर उरांव और उत्तम सिंह शामिल हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद एक युवक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.