औरैया, मार्च 5 -- बेला, संवाददाता। बेला-बिधूना मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार वैगनआर कार की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेला पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार ऋषि कुमार पुत्र दशरथ सिंह निवासी ग्राम ढिपारा, कसारी से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह बेला क्षेत्र में हरदू फायर ब्रिगेड के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रही वैगनआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वैगनआर कार को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.