झांसी, सितम्बर 24 -- झांसी, संवाददाता। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर परगहना बंबा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में 18 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव शाहजहांपुर निवासी हरिराम के ससुराल में पिछले दिनों गमीं हो गई थी। बुधवार को वहां त्रयोदशी कार्यक्रम था। देर रात हरिराम अपनी बेटी शिवानी और बेटे अंकित के साथ त्रयोदशी में शामिल होने झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र के कोछाभांवर जा रहे थे। जैसे ही वह परगहना बंबा के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं शिवानी उछलक...