तेज रफ्तार वाहन ने विकलांग को मारी टक्कर, मौत
लखनऊ, जून 24 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने पैदल घर जा रहे विकलांग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घालय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। गोसाईगंज के सलौली गांव निवासी होलट संचालक रंजीत कुमार (30) बाएं पैर से विकलांग था। परिवार में पत्नी सियारानी, दो बेटी है। बड़े भाई ने कुलदीप ने बताया कि मंगलवार दोपहर रंजीत घर से होटल गए थे। रात में पैदल लौटते वक्त सुल्तानपुर रोड स्थित जलसा तिराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.