हापुड़, अप्रैल 29 -- कोतवाली क्षेत्र के गालंद मोड़ पर सोमवार को तेज गति से आए अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की 56 वर्षीय शंभू शर्मा निवासी अंबेडकर रोड, गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह मिठाई और कन्फेक्शनरी का व्यवसाय करते थे। बताया जा रहा है कि वह किसी जरूरी काम से गालंद की ओर जा रहा था, तभी कट के पास अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार की मौत मामले में अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- दवा व्यवसाई की इलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.