तेज रफ्तार वाहन ने ली एक की जान, एनएच-80 पर ग्रामीणों का हंगामा
मुंगेर, जून 2 -- मुंगेर/हमेजापुर, हिन्दुस्तान टीम। सफियासराय थाना क्षेत्र के सिंघिया भागवत साह टोला के समीप मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात प्रभावित रहा। मृतक की पहचान सिंघिया निवासी 40 वर्षीय पंकज ठाकुर (पिता- राजो ठाकुर) के रूप में हुई है। वह पांच भाइयों में एक था और खनका, मुंगेर में सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पंकज ठाकुर सड़क पार कर पेशाब करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मुंगेर की ओर से ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.