गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- - युवक के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती लोनी, संवाददाता। अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित विजय विहार अंडरपास के पास दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे माल वाहक वाहन ने रोड किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक के सिर, हाथ व पैर में काफी चोट आई। एसएलएफ वेद विहार कॉलोनी निवासी सावंत कुमार के भाई विवेकानंद चौधरी 17 जनवरी को किसी कार्य से दिल्ली गए थे। उन्होंने बताया कि शाम के समय जब भाई दिल्ली से घर आते समय विजय विहार अंडरपास के पास पहुंचे तो दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक माल वाहक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे भाई के सिर, हाथ व पैर में काफी चोट आई। राहगीरों को एकत्र होता देख चालक वाहन मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायल को पास के निजी अस्पताल में भर...