तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को रौंदा, मौत
बहराइच, अप्रैल 16 -- पयागपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर बनकटा के पास गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने मासूम की मौत हो गयी। घर के बाहर खेल रहा तीन वर्षीय मासूम अचानक सड़क पर आ गया, जिसे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बनकटा निवासी प्रमोद (3) पुत्र दुजई का तीन वर्षीय बेटा विशाल शाम करीब 6:45 बजे घर के पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक सड़क की ओर चला गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम का शव क्षत-विक्षत हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.