बहराइच, मार्च 14 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के खैरा दिकौली-ककरही मार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, रिसिया थाना क्षेत्र के खैरा दिकौली गांव निवासी राम सरन (35), पुत्र मायाराम, शुक्रवार देर रात अपनी ससुराल ककरही गांव से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह खैरा दिकौली-ककरही मार्ग पर पहुंचें, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राम सरन गंभीर...