तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर,एक की मौत
सुल्तानपुर, जुलाई 18 -- दोस्तपुर/सुल्तानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के अहलादे गांव निवासी जोखूराम पाल 13 जुलाई को अपने पुत्र अमन पाल के साथ बाइक से दवा लेने कूड़ेभार जा रहे थे। रास्ते में करेथा गोसरपुर (कुकुरभुकवा) के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। जोखूराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले सीएचसी दोस्तपुर, फिर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर और बाद में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।जिसके यह भी पढ़ें- Pakur News: अज्ञा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.