तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार नाना-नाती को रौंदा, वृद्ध की मौत
दरभंगा, जून 24 -- संजय लाला,दरभंगा। दोनार-बेनीपुर एसएच पर सोनकी थाना क्षेत्र के सेंटर चौक पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार नाना- नाती को रौंद दिया। इससे वृद्ध की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं, उनका नाती गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे चिकनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का डीएमसीएच में पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान सोनकी थाना क्षेत्र के देकुली चट्टी निवासी नथुनी लाल देव (70) के रूप में की गई है। जख्मी युवक पतोर थाना क्षेत्र के बिउनी अंदामा निवासी कैलू लाल देव का पुत्र राहुल लाल देव (25) बताया जाता है।वृद्ध की मौत सुनकर उनके परिवार में कोहराम मच गया। उनकी मौत की खबर सुनकर कई परिजन रोते-बिलखते हुए पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.