तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल
बहराइच, जून 10 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे के कुंडासर के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार वृद्ध, उसके दो बेटे घायल हो गए। घायलों को कैसरगंज सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हुजूरपुर थाने के गाजीपुर गुलहरिया निवासी हनुमान (65) पुत्र संतराम की तबीयत खराब होने पर कैसरगंज के किसी निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम डिस्चार्ज किए जाने पर उनका बेटे सूरज (18), नीरज (12) बाइक पर सवार होकर अपने गांव को चले। सूरज बाइक चला रहा था। बीमार वृद्ध बीच में जबकि छोटा बेटा नीरज पीछे सवार थे। कैसरगंज थाने के कुंडासर के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.