तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, युवक की मौत तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में पीछे से मारी
लखनऊ, अगस्त 12 -- सरोजनीनगर,(लखनऊ),संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, आलमबाग निवासी शैलेंद्र अग्निहोत्री (49) मंगलवार रात करीब 12 बजे बाइक से कानपुर से लखनऊ स्थित अपने घर लौट रहे थे। वह बंथरा थाना क्षेत्र में अपेक्स अस्पताल के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी थी कि शैलेंद्र सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.