तेज रफ्तार वाहन ने तोड़ा जीएस फाटक, बड़ा हादसा टला, वीडियो वायरल
हापुड़, अप्रैल 9 -- पिलखुवा। जीएस फाटक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार वाहन ने लापरवाही और जल्दबाजी दिखाते हुए बंद फाटक को ही तोड़ दिया और तेजी से निकल गया। घटना के समय फाटक बंद था और ट्रेन के आने की संभावना थी, लेकिन चालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए फाटक पार करने की कोशिश की। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने बिना रुके फाटक को टक्कर मार दी, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति फाटक के पास मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.