गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मार्ग पर गांव चुड़ियाला के पास हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर मोदीनगर,संवाददाता। मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मार्ग पर गांव चुड़ियाला के पास गुरुवार शाम पैदल जा रहे तीन किशोरों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। एक साथ दो किशोरों की मौत के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी नाजिम का 13 वर्षीय पुत्र इमरान कक्षा पांच का छात्र था। वह गुरुवार शाम को अपने दोस्त 16 वर्षीय वसीम और 14 वर्षीय समद के साथ घूमने के लिए मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मार्ग की ओर जा रहे थे। जब वह गांव चुड़ियाला के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में तीनों किशोरों को कुचल दिया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.