दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित सकमा पुल के पास शनिवार की रात करीब 9.40 बजे तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय को ठोकर मार दी। ठोकर लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्कूटी को ठोकर मारने के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। सड़क पर खून से लथपथ युवक को उठाकर स्थानीय लोगों ने कोतवाली चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए वहां से उसे अललपट्टी स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान युवक की देर रात मौत हो गई। उसकी पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही निवासी उमेश यादव के पुत्र अमित कुमार (25) के रूप में की गई है। पुलिस ने रविवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा है। मृतक...