झांसी, अप्रैल 11 -- झांसी। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। शाहपुर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे कबाड़ी को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कस्बा मोंठ निवासी लापता वंशकार (38) बेटा हरदास वंशकर कबाड़ी का काम करता था। वह घर से काम के लिए निकला था। जैसे ही पेदल शाहपुर बस स्टैंड पहुंचा, तभी पीछे से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह उछलकर वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौडे़। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.