मऊ, दिसम्बर 12 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रेलवे क्रासिंग के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में स्कार्पियो वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरी पाकड़ निवासी 36 वर्षीय अंजलि सिंह अपने बच्चों के साथ स्कार्पियो वाहन में सवार होकर नगर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने आ रही थीं। वाहन हलधरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर रेलवे क्रासिंग के पास ज्यों ही आया, स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। सड़क हादसे में वाहन में सवार महिला समेत चार बच्चों को गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना के बाद काफी संख्या में आसपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.