आरा, दिसम्बर 8 -- -जगदीशपुर थाने के दुल्हिनगंज ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर हादसा -आरा से गांव लौटने के दौरान किसी वाहन ने पीछे से मार दी ठोकर आरा/जगदीशपुर। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-मोहनियां फोरलेन पर भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) को ठोकर मार दी। इसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत एमआर जगदीशपुर थाने के जगदीशपुर पूर्व मोहल्ला वार्ड नंबर 17 निवासी नलिनी रंजन मिश्रा के 58 वर्षीय पुत्र प्रियरंजन मिश्रा थे। हादसे को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंची। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एमआर के रिश्ते के दादा अंजनी कांत मिश्रा ने बताया कि वे रोज की तरह सोमवार की सुबह एमआर का काम करने के लिए...