उन्नाव, दिसम्बर 17 -- सोहरामऊ। थानाक्षेत्र के पाजपाई स्वीट हाउस के पास मंगलवार देर रात सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने सुरक्षाकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में सुरक्षाकर्मी की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहरामऊ कस्बा निवासी 55 वर्षीय राजू मिश्रा पुत्र स्व. रविदत्त मिश्रा के रूप में हुई है। वह लखनऊ की एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार देर रात ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय सोहरामऊ कस्बे में सड़क पार कर रहे थे, तभी लखनऊ से उन्नाव की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल घायल को इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पु...