बहराइच, अप्रैल 13 -- बहराइच, संवाददाता ।बहराइच - सीतापुर हाइवे के इमली चौराहे पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साईकिल सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में रविवार रात लगभग दो बजे घायल की मौत हो गई। देहात कोतवाली के बाला सराय गांव निवासी निवासी महादेव (70) पुत्र बाबादीन रविवार दोपहर में गन्ने के खेत में कीटनाशक दवा छिड़कने गये थे। रविवार देर शाम किसानी से निबट कर वह साईकिल से गांव आ रहे थे।बाला सराय मोड़ के इमली चौराहे पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने साईकिल को टक्कर मार दी। अधेड़ किसान सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल किसान को आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कालेज लाया गया।जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक...