सीतापुर, जून 23 -- सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर के सिंधौली स्थित हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों का आरेाप है कि सूचना देने के काफी देर बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। समय पर एंबुलेंस आ जाती और उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिधौली स्थित हाइवे पर पकरिया चौराहे के निकट एक युवक सड़क पार कर रह रहा था। इस बीच तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ससुराल जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों को जुटता देख आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए...