रामगढ़, अप्रैल 22 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले के मांडू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चैनपुर निवासी महेश भुईया ने रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनका पुत्र विष्वी भुईया अपने ननिहाल बुधबाजार सिरका में रह रहा था। 18 अप्रैल को वह गिद्दी से सिरका की ओर विवाह का कार्ड बांटकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक एलपी ट्रक संख्या जेएच 02 वी 3251 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सिरका में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर, चालक फरार हादसे के बाद चालक वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.