उन्नाव, नवम्बर 30 -- अचलगंज। अचलगंज थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर कर्ण गांव स्थित पुल के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पचोड्डा गांव के मजरा चक अनूपपुर निवासी 29 वर्षीय आशीष पुत्र बिंदा प्रसाद के रूप में हुई है। आशीष मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार पहले से ही दुखों से गुजर रहा था। कुछ वर्ष पूर्व आशीष के बड़े भाई की ट्रेन हादसे में मौत हो चुकी थी, और अब छोटे बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। आशीष की शादी हो चुकी थी, लेकिन संबंध टूटने के बाद वह अकेले ही रहता था। शुक्रवार रात भी वह रोज़ की तरह काम से पैदल घर लौट रहा था कि अचानक सड़क हादसे का शिकार हो गया। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.