इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- बसरेहर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सोमवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर की मौत हो गई। चौबिया क्षेत्र के ऊनवा संतोषपुर निवासी 38 वर्षीय अवनीश शाक्य पुत्र हरीशचंद्र शाक्य बाजार से खरीदारी कर बाइक से लौट रहे थे। वे चौपला से निकलकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से होते हुए नगला वरी गांव की ओर जा रहे थे। तभी नगला वरी और खड़ेता गांव के बीच बने पुल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश घायल हो गए और कुछ समय तक वहीं पड़ रहे। राहगीरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि वह इकलौता पुत्र था। बरेली में स्थित कोऑपरेटिव बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.