श्रावस्ती, अप्रैल 22 -- इकौना। नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के बेलहा बंजरही गांव निवासी राम कृपाल शुक्ला (65) पुत्र रामलगन बुधवार दोपहर में घरेलू सामान खरीदने साइकिल से वीरपुर चौराहा आए थे। सामान लेकर घर वापस लौटते समय कटरा-वीरपुर मार्ग पर परशुरामपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग राम कृपाल गंभीररूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहीं नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के राजगढ़ गुलहरिया गांव के पास मंगलवार रात सड़क किनारे लघुशंका कर रहे एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में रमवापुर परसिया गांव निवासी युवक पप्पू (19) पुत्र लक्ष्मन गंभीररूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलें...