बहराइच, अप्रैल 30 -- पयागपुर संवाददाता। गोंडा बहराइच हाईवे पर बबया पुल पयागपुर के पास बुधवार रात में किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बारहसिंहा की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि ये घटना आधी रात को हुई है। इसलिए वाहन का पता नहीं चल पाया। सुबह जब देखा तो बारहसिंहा बहुत छत विक्षत स्थिति में पाया गया। सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय ले गए। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग की टीमें वाहन चालक की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया बारहसिंहा, मौत, वन विभाग ने की कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.